Friday, August 28, 2026 6:34:03 PM

अध्यक्ष/चेयरमैन संदेश:


 मान’नीय अध्यक्ष -  श्रीमती निशात मुशाहिद पत्नी हाजी मुशाहिद  
नगर पंचायत इस्लामनगर, जनपद- बदायूँ

  • नगर पंचायत इस्लामनगर, बदायूँ मोजूदा तकनीक को एकाग्रता में रखते हुए लगातार अपनी नीतियों को नवीनीक्रत करते हुए नागरिकों की समस्याओ का समाधान कर बेहतरता प्रदान की है। शहर के नागरिको से हमारा निवेदन है कि हमारी इस पहल पर अपना सहयोग देते हुए अपने आस पास के पर्यावरण को स्वच्छ तथा हरा-भरा रखने में हमारा सहयोग करे।
    अपना शहर बहुत सुन्दर है,आज हम सभी संकल्प लेते है कि, इसे हम हरा-भरा व साफ़ रखेगे। न हम गंदगी करेंगे, न किसी को गंदगी करने देंगे। हम अपने शहर के पार्को व नालों को साफ़ रखेंगे। पॉलीथिन का प्रयोग न करेंगे न करने देंगे। हम सब मिलकर अपने शहर को खूबसूरत
  • इस वेबसाइट का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधायें प्रदान करना है। हम नागरिक प्रशासन को अधिक से अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आशा है हमारा यह प्रयास अधिक से अधिक नगरवासियों तक पहुंचेगा एवं उनको लाभान्वित करेगा। हमारा उद्देश्य पालिका प्रशासन व सदस्यगण तथा आपके सहयोग से नगर का चहुमुंखी विकास करना है। अतः हम आपकी नगर पंचायत आपके द्वार तक पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं जिससे नगर पंचायत सम्बन्धी आपके कार्यों को सरलतापूर्वक, शीघ्रातिशीघ्र व समुचित ढंग से किया जा सके।